रांची, मार्च 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरटीसीआईटी) द्वारा 6 और 7 मार्च को चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। 'एडवांस्ड कंप्यूटिंग एंड एप्लीकेशंस' के अंतर्गत इस वर्ष का मुख्य विषय (थीम) 'सस्टेनेबल इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग' रखा गया है। सम्मेलन का भव्य उद्घाटन सत्र नामकुम स्थित जेयूटी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईईटीई, नई दिल्ली के अध्यक्ष सुनील शामिल होंगे। सम्मेलन के आयोजक डॉ. अजय कुमार, डॉ. विजय कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ. एन. हरिबाबू ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल फॉरेंसिक, सिग्नल प्रोसेसिंग और सस्टेनेबल कम्युनिकेशन...