लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ। टेम्पो-टैक्सी एवं ऑटो रिक्शा संयुक्त मोर्चा, लखनऊ के पदाधकारियों ने नवागत आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार वार्ष्णेय से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उनका स्वागत किया। अपनी समस्याओं पर चर्चा की। पदाधिकारियों में अध्यक्ष पंकज दीक्षित , महामंत्री राजेश राज, उपाध्यक्ष पीयूष वर्मा, संतोष जायसवाल, जियाराय सहित अन्य पदाधिकारी रहे। सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांगलखनऊ। रेलवे में हो रहे संरचनात्मक बदलाव और निजीकरण में कुलियों के काम को सुरक्षित करने और बैटरी रिक्शा संचालन, ट्रॉली से सामान ढोने और माई कुली एप जैसी चीजों को कुलियों की सहकारी समितियां को सौंपने की मांग राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में उठी। कुलियों को रेलवे की नौकरी में समायोजित करने और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए रेल मंत्रालय के कराए गए सर्वे की रिपोर्ट को ...