अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संभागीय और यातायात पुलिस ने मंडल में संयुक्त कार्रवाई कर नियमों के विरुद्ध चलने वालों के बंपर चालान किए हैं। कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा चालान अलीगढ़ के हुए हैं। एटा दूसरे नंबर पर व कासगंज तीसरे और हाथरस चौथे नंबर पर रहा।आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दो दिवसीय अभियान चलाया गया था। चारों जिलों में टीमों को एक्टिव किया गया। 27 व 28 जून को टीम ने यातायात नियमों का पालन करने वालों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की। इस दौरान अलीगढ़ में कुल 241, जनपद एटा में 188, हाथरस में 34 और कासगंज में 36 वाहनों के चलान किए गए। इस तरह टीम ने कुल 499 वाहनों के विरूद्ध चालान और बंद की कार्रवाई की। चालान विभिन्न अभियोगों में किए गए। इस क्रम में अलीगढ़ में नशे की हालत में 38 वाह...