फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- फर्रुखाबाद। आरटीओ राकेश सिंह ने बुधवार को यहां परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवर्तन कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिये। आरटीओ ने बताया कि प्रवर्तन टीम ने लक्ष्य के सापेक्ष बेहतर वसूली की है। चालान से वसूली का लक्ष्य भी अच्छा रहा है। उन्होनें स्कूली वाहनों का भी सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूली वाहनों के सभी प्रपत्र वैध रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों के सभी मानकों की जांच की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...