हल्द्वानी, मई 31 -- हल्द्वानी। गौला और नंधौर खनन क्षेत्र में संचालित वाहनों के प्रपत्र सरेंडर करने के लिए रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी आरटीओ कार्यालय खुला रहा। एआरटीओ बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि 31 मई अंतिम मौका दिया गया है। इसके लिए पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहकर वाहनों के प्रपत्रों का समर्पण एवं सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत रविवार को ऑफिस समय में दफ्तर में काम शुरू हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...