देहरादून, मार्च 27 -- परिवहन विभाग की ओर से स्कूल वैन के लिए तय किए गए किराया का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्कूल वैन संचालकों ने आरटीओ के मुख्य गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे। उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे वैन संचालकों ने परिवहन विभाग के खिलाफ जमर नारेबाजी की। अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए सब्सिडी दे रही है, वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग के अव्यवहारिक नियम वैन संचालकों का काम बंद करने पर उतारू हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मासिक किराया निर्धारित करने के लिए आयोजित एसटीए की बैठक में एसोसिएशन को आमंत्रित तक नहीं किया गया, जबकि यह सीधा उनके रोजगार से जु...