लखनऊ, मार्च 28 -- सार्वजनिक अवकाश के बावजूद रविवार को भी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय सुबह 10 से शाम 05 बजे तक खुला रहेगा। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार वित्तीय वर्ष की समाप्ति के तीन दिन शेष रहने के कारण ही यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान काउंटर संख्या 04 और 05 पर बकाया कर जमा होगा। कार्यालय में लंबित कार्यों का निपटारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...