आरटीओ का एपीके फाइल भेजकर खाते से 76 हजार उड़ाए
मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के रहने वाले कृष्ण कुमार के मोबाइल पर आरटीओ का एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधियों ने खाते से 76 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना को लेकर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इसकी लिखित शिकायत की है। इसमें बताया है कि बीते 15 मार्च की देर शाम उनके मोबाइल पर ई-चालान का एक पीडीएफ आया। उसपर क्लिक करते ही उसके मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधी ने अपने कंट्रोल में ले लिया और खाते से 76 हजार का फ्रॉड कर लिया।3/21/2026 11:27:46 PM
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.