नई दिल्ली, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध खनन के 11 चालान पर साढ़े पांच लाख रुपये का बकाया होने के बाद भी संबंधित वाहन को ब्लैक लिस्ट से बाहर कर दिया गया। इस सम्बन्ध में भूतत्व व खनिकर्म निदेशालय के निदेशक की शिकायत पर जांच हुई तो कानपुर नगर के आरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार दीक्षित दोषी को पाया गया। इस प्रारम्भिक जांच पर अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन ने प्रदीप कुमार को निलम्बित कर दिया है। प्रदीप कुमार को परिवहन आयुक्त मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य अफसरों व कर्मचारियों की भूमिका पता करने के लिए परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। जांच समिति में अध्यक्ष उप परिवहन आयुक्त यात्रीकर संजय सिंह और दो सदस्य उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र कानपुर राम रतन सोनी और गो...