आरटीए बैठक में न बुलाने पर भड़की स्कूल वैन एसोसिएशन
देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में निमंत्रण न दिए जाने पर उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव को पत्र भेजकर विरोध दर्ज कराया है। पत्र में लिखा गया है कि आरटीए बैठक में स्कूल वैन से जुड़े अहम मुद्दों पर निर्णय होने। वैन चालकों की समस्याओं पर चर्चा आवश्यक थी, लेकिन बिना संगठन के प्रतिनिधियों को बुलाए ही नए नियम तय कर दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरटीए की बैठक के निर्णयों को तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोबारा बैठक बुलाकर संबंधित संगठनों के सुझावों को शामिल करते हुए ही नए नियम बनाए जाने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.