रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की। शिक्षा का अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए शनिवार को लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस वर्ष कुल 1072 अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया था, जिनमें से अधिकांश बच्चों का चयन हो गया, लेकिन कई बच्चे चयन से वंचित रह गए। इसके बाद अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कृष्णा नगर, आदर्श नगर, आवास विकास और शेरपुर क्षेत्र के कई अभिभावकों ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा। उनका कहना है कि मानकों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर और नजदीकी क्षेत्र के बच्चों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...