गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद। करहेड़ा स्थित बीआरसी कार्यालय में बुधवार को आरटीई योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव और खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निजी विद्यालयों में निशुल्क दाखिले के लिए आरटीई योजना की जानकारी दी गई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गरीब और अशिक्षित लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उन्हें पोस्ट भी दिया गया। इस अवसर पर कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...