कटिहार, मार्च 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा का अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। अब चयनित बच्चों के नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इसको लेकर कटिहार जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और हर हाल में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया जा रहा है।शिक्षा विभाग, बिहार के निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) विक्रम विरकर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आरटीई एक्ट 2009 की धारा 12 (1) (सी) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन का प्रावधान है। राज्य स्तर पर ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और रैंडमाइजेशन के बाद 70,155 बच्चों का चयन हुआ था, लेकिन अब तक सिर्फ 53,479 बच्चों का ही संबंधित विद्यालयों में नामांकन ...