शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- एक ओर आरटीई के तहत दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग तमाम प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर के तमाम वार्ड में स्कूल न हाेने से बच्चों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं, जिसको लेकर अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है। जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत होने वाले दाखिलों में तकनीकी और जानकारी की कमी के कारण अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में आरटीई पोर्टल पर नजदीकी स्कूल दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे अभिभावक अपने बच्चों के आवेदन नहीं करा पा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि पोर्टल पर स्कूल खोजने पर उनके मोहल्ले के स्कूल सूची में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं और बार-बार साइबर कैफे से लेकर शिक्षा विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बता दें कि आरटीई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.