सहारनपुर, मई 27 -- सहारनपुर, संवाददाता। आरटीई के तहत फीस प्रतिपूर्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले दो स्कूलों को फर्जी छात्रों को फीस ट्रांसफर कर दी, बाद में जांच कराई तो गलत भुगतान की बात सामने आई। शिक्षा विभाग की जांच में 95 छात्र फर्जी और अपात्र पाए जाने पर अब बीडीएम पब्लिक स्कूल और भगवती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल से 32.61 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने दोनों स्कूलों को पांच दिन के भीतर सरकारी खाते में रकम जमा कराने के निर्देश दिए हैं, जबकि स्कूल संचालक ने आरोप को निराधार बताया है। देर शाम विभाग द्वारा मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। मामले की शुरुआत उस शिकायत से हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरटीई के तहत वास्तविक संख्या से अधिक छात्रों का प्रवेश दिखाकर फीस प्रतिपूर्ति हासिल की...