लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- आरटीई के तहत निजी स्कूल में प्रवेश के लिए चयन होने के बाद भी 35 बच्चों का नामांकन अभिभावकों ने नहीं कराया। अभिभावकों ने एडमिशन कराने से मना कर दिया। बताया जाता है कि जिन स्कूलों में अभिभावक एडमिशन चाहते थे वहां न होकर दूसरा स्कूल आवंटित हो गया जिससे एडमिशन नहीं कराया। आरटीई के तहत तीन चरणों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूल आवंटन आदेश जारी किए गए। जिले में 1040 बच्चों का चयन ई-लाटरी से किया गया। स्कूल आवंटन आदेश जारी होने के बाद निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो इनमें से 915 बच्चों का एडमिशन हो चुका है। जबकि अभी करीब 190 बच्चों का प्रवेश नहीं हुआ है। इन का प्रवेश कराया जा रहा है। वहीं 35 बच्चे ऐसे हैं जिनका एडमिशन कराने के लिए उनके अभिभावकों ने ही म...