महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका भी बुधवार को समाप्त हो जाएगा। निशुल्क पढ़ाई के लिए बुधवार तक आवेदन किया जा सकता है। दो चरणों तक चली आवेदन प्रक्रिया में कुल 1022 बच्चों का दाखिला निजी विद्यालयों में हो चुका है। सभी चयनित बच्चे आवंटित स्कूल में कक्षा आठवीं तक निशुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे।आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन चरणों में आवेदन व दाखिला की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले चरण में 494 बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिला हुआ था। दूसरे चरण में भी 528 बच्चों को स्कूल दाखिला कराया गया। तीसरे चरण का ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से शुरू हुआ जो 25 मार्च तक चलेगा। 25 मार्च तक ही बीएसए द्वारा आवेदनों का सत्यापन कर लाक किया जाएगा। ...