आरटीई प्रवेश में देरी, अधर में 2500 बच्चों का भविष्य
हल्द्वानी, जून 28 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला दिलाने का सपना देख रहे अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिले के 371 स्कूलों में इस बार आरटीई के तहत दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह लटक गई है। इस देरी के कारण पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया से बाहर रहे 2500 से अधिक छात्रों का दाखिला अधर में लटक गया है। अभिभावकों का कहना है कि आरटीई के तहत नाम आने की आस में उन्होंने अपने बच्चों का दाखिला फिलहाल किसी अन्य निजी स्कूल में भी नहीं कराया है। ऐसे में बच्चे घर बैठने को मजबूर हैं। जिले के 371 स्कूलों की 2,771 सीटों के लिए पहले चरण में रिकॉर्ड 4,936 आवेदन आए थे। इनमें से 2,280 सीटें आवंटित कर दी गईं। अब शेष बची 491 सीटों के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया होनी है। पहले चरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.