बुलंदशहर, फरवरी 24 -- आरटीआई प्रवेश में गड़बड़ी को लेकर सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव व जिला महासचिव सतीश गौतम के नेतृत्व में सोमवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि भिन्न वार्ड में आवेदन स्वीकार किए जा सकते हैं तो कुछ आवेदनों को किस विशेष शासनादेश, आदेश या लिखित निर्देश के तहत निरस्त किया गया? साथ ही 32 संलग्न आवेदनों को भिन्न वार्ड का होने के बावजूद किस आदेश या निर्देश के आधार पर स्वीकृत किया गया, इसका स्पष्ट उल्लेख किया जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर हाजी अख्तर, कृष्णपाल यादव, अमित त्यागी, नवाब शाह, रोहित गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...