गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोलघर स्थित एक निजी होटल में शनिवार को स्कूल्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध 100 से अधिक विद्यालयों के प्रबंधक, निदेशक एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता, शिक्षा की गुणवत्ता, नॉन-स्कूलिंग की बढ़ती प्रवृत्ति और परिवहन सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। संरक्षक अजय शाही ने कहा कि आरटीई आवेदनों की सघन जांच कर पात्र छात्रों को ही लाभ दिया जाएगा। किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। संरक्षक श्रृंजय मिश्रा ने कहा कि केवल पाठ्यक्रम पूरा करना पर्याप्त नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों से भी सशक्त बनाना आवश्यक है।एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजयन् त्रिपाठी ने छात्रों की सु...