बोकारो, जून 15 -- बोकारो। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में होने वाले नामांकन को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। जिले में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं और नियमित कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं, लेकिन अब तक आरटीई के तहत एक भी बच्चे का नामांकन नहीं हो सका है।

आरटीई नामांकन प्रक्रिया में देरी स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षा अधिकारियों की अनदेखी और विभागीय उदासीनता के कारण हर वर्ष आरटीई नामांकन प्रक्रिया प्रभावित होती है। पिछले वर्ष भी शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था के कारण सितंबर और अक्टूबर महीने में बच्चों का नामांकन कराया गया था। नामांकन प्रक्रिया में हुई देरी का खामियाजा सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को भुगतना पड़ा था। 2025-26 में आरटीई के तहत निर्धारित सीटों पर 336 ब...