रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में 25% आरक्षित सीटों पर बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया एसडीओ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। समारहणालय में हुई लॉटरी में 117 विद्यालयों की 1158 सीटों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें 641 बच्चों का नामांकन कराना तय हुआ। वर्ष 2026-27 के लिए आरटीई के तहत नामांकन के लिए कुल 1499 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के उपरांत 1036 आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया के लिए योग्य पाया गया। जिले के कुल 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उपलब्ध 1158 सीटों पर नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की गई। जिला प्रशासन के अनुसार, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से क...