गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिला पाने वाले बच्चों का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट करने में गुरुग्राम जिले के कई निजी स्कूल पीछे चल रहे हैं। शिक्षा विभाग की ताजा प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में आरटीई के तहत स्वीकृत 808 आवेदनों में से अब तक 678 का ही सत्यापन और ऑनलाइन अपडेट किया जा सका है, जबकि 130 बच्चों का रिकॉर्ड अभी भी लंबित है। जिले की प्रगति 83.91 प्रतिशत दर्ज की गई है, जिसके चलते हर छह में से एक आरटीई दाखिले का सत्यापन अभी बाकी है। प्रदेश स्तर पर आरटीई के तहत चयनित 21,752 बच्चों का डेटा приват स्कूलों को पोर्टल पर अपडेट करना था। इनमें से अब तक 18,079 बच्चों का रिकॉर्ड ही ऑनलाइन दर्ज हो पाया है, जबकि 3,673 बच्चों का डेटा अभी भी लंबित है। विभाग ने इसे गंभीरता से ले...