गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर। आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए तृतीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस चरण में कुल 1298 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 759 आवेदन सत्यापित किए गए जबकि 539 आवेदन निरस्त कर दिए गए। लॉटरी प्रक्रिया के परिणामस्वरूप कुल 648 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जबकि 111 अभ्यर्थी अचयनित रह गए। चयनित छात्रों को निर्धारित विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। कोऑर्डिनेटर वीरू प्रजापति ने कहा कि भिभावकों को सलाह दी गई है कि वे समय से विद्यालयों में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.