रांची, फरवरी 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत 25% सीटों पर निजी स्कलों में गरीब बच्चों के दाखिले में रांची जिला काफी सक्रिय है। 15 फरवरी को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और 10 दिन में (25 फरवरी तक) 185 आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सात आवेदन की जांच चल रही है। लगातार दूसरा वर्ष है, जब आरटीई नामांकन के लिए रांची जिले ने सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया है। अभिभावक जिले की आधिकारिक वेबसाइट rteranchi.in पर 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष जिले के विभिन्न निजी स्कूलों में 1,176 सीटों पर गरीब बच्चों का प्रवेश स्तर की कक्षाओं (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, कक्षा-1) में दाखिला लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज ने बताया कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई गई है। इसमें किसी प्रकार के का...