आरटीई के बच्चों का छुट्टियों तक बढ़ा इंतजार
गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में आरटीई के तहत चयनित बच्चों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब स्कूल छुट्टियों का बहाना बनाकर दाखिले से इंकार कर रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि फीस लेकर तो स्कूलों में दाखिले किए जा रहे हैं, लेकिन आरटीई के बच्चों को छुट्टियों के बाद आने के लिए कहा जा रहा है। जिले में आरटीई के तहत तीन चरणों में 6086 बच्चों का चयन हुआ है। इसमें से अभी तक लगभग 4200 बच्चों को ही दाखिला मिल पाया है। शेष बच्चों के अभिभावक अभी भी केवल चक्कर काटने को मजबूर हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं। इंडियन पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी का आरोप है कि पहले तो स्कूल कभी कोई दस्तावेज तो कभी कोई दस्तावेज की मांग कर रहे थे, जबकि नियमों के मुताबिक वह गलत है। बैंक की स्टेटमेंट कॉपी और घर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.