वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में दूसरे चरण की लॉटरी सोमवार को हुई। इसमें कुल 989 बच्चों का चयन किया गया। बनारस के निजी स्कूलों में अब भी आरटीई के तहत 2057 सीटें खाली हैं। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे चरण की लॉटरी के लिए कुल 1702 आवेदन प्राप्त हुए। सत्यापन के बाद 1501 स्वीकृत हुए जबकि 201 अवैध घोषित किए गए। ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में कुल 989 बच्चों का चयन किया गया। बता दें कि इससे पहले 18 फरवरी को हुई पहले चरण की लॉटरी में कुल 7140 बच्चों का चयन किया गया था। तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन होंगे। आरटीई के तहत लॉटरी में चयनित बच्चों को नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...