लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- आरटीई के दूसरे चरण में चल रही आवेदन प्रक्रिया का अन्तिम दिन सात मार्च निर्धारित है। वहीं जो आवेदन आए हैं उनकी जांच व सत्यापन ब्लाक स्तरीय टीम के साथ ही बीएसए अपनी निगरानी में गठित कर्मचारियों की टीम से करा रहे हैं। नौ मार्च को लाटरी निकाली जाएगी वहीं 11 मार्च को स्कूल आवंटन आदेश जारी किए जाएंगे। निजी स्कूलों की निर्धारित सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों का एडमिशन कराने के लिए आरटीई के तहत दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। एमआईएस इंचार्ज शशि पाल का कहना है कि आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। सात मार्च आवेदन का अन्तिम दिन है। नौ मार्च को लाटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावक समय रहते आवेदन करा दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.