हापुड़, मार्च 28 -- जनपद हापुड़ में आरटीई के तृतीय चरण में 29 मार्च को स्कूल आवंटित होंगे। ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च तक किए गए हैं।आरटीई के तहत जिले के पब्लिक स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें निर्धारित है। इनमें प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दो चरण में बच्चों के स्कूल आवंटित हो चुके हैं। अब तृतीय चरण की प्रक्रिया चल रही है। 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। अब 29 मार्च को स्कूल आवंटित होंगे। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि आरटीई के तहत स्कूलों में मुफ्त एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...