नोएडा, जुलाई 5 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने में निजी स्कूलों की मनमानी जारी है। अभी तक जिले में 950 पात्र विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला नहीं मिला है। इसको लेकर दाखिला न देने वाले 32 निजी स्कूलों के प्रबंधन के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई पर विचार कर रहा है। बता दें कि पिछले माह जिलाधिकारी के निर्देश पर 32 स्कूल प्रबंधनों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के बाद स्कूल प्रबंधनों के साथ अभिभावकों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अभिभावकों को भी बुलाया गया है और आमने-सामने ही सुनवाई की गई। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आरटीई के तहत जिले में तीन चरण की आवेदन प्रक्रिया के बाद 4330 सीटें बच्चों को आवंटित की गई थीं, इसमें से अभी तक 3380 बच्चों को ही स्कूलों ने दाखिला दिया है...