भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत जिले के 43 निजी स्कूलों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि आवंटित निजी विद्यालयों में चयनित बच्चों का नामांकन हर हाल में 10 मार्च तक पूरा कर लिया जाये। आरटीई के तहत जिले में कुल 766 बच्चों का चयन किया गया है। इन बच्चों का दाखिला पहली कक्षा और प्री-प्राइमरी स्तर पर विभिन्न निजी स्कूलों में कराया जा रहा है। यदि किसी बच्चे के पास नामांकन के समय आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो उसे प्रवेश से वंचित नहीं किया जायेगा। ऐसे बच्चों के अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने और स्कूल में जमा करने के लिए तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत मिलेगी। सभी चयनित बच्चों का विवरण ज्ञानदीप पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.