जहानाबाद, मई 5 -- जिले में आरटीई के तीसरे चरण की लॉटरी संपन्न जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन रैंडमाइजेशन (लॉटरी) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह भी पढ़ें- आरटीई के तहत तृतीय चरण में 446 बच्चों को विद्यालय आवंटित लॉटरी प्रक्रिया का परिणाम इस पारदर्शी एवं पूर्णत: कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से जिले के विभिन्न निजी प्रारंभिक विद्यालयों के लिए कुल 372 बच्चों का चयन किया गया जिससे अब ये बच्चे निजी स्कूलों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने बताया कि आरटीई अधिनियम तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित ...