लखीसराय, अप्रैल 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिले के सभी पंजीकृत निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, निदेशक एवं संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के 25 प्रतिशत नामांकन की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक में डीएम ने सभी विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि उन्हें आवंटित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल 2026 तक सभी विद्यालय अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर चयनित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि नामांक...