नोएडा, अक्टूबर 6 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिले में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद कई स्कूलों में छात्रों के दाखिले जांच के घेरे में आ गए हैं। विभाग ने मामले में जांच की तैयारी कर ली है। इसके लिए तहसील से भी सहयोग मांगा गया है। बता दें कि जिले में आरटीई के तहत दो छात्रों के दाखिले में फर्जीवाडा सामने आया है। इनमें सेक्टर-50 स्थित जीडी गोयनका ग्लोबल स्कूल और कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहे दोनों छात्रों ने गलत आय प्रमाणपत्र के आधार पर आरटीई के तहत दाखिला लिया था। दोनों छात्र करीब तीन साल से निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई कर रहे थे। अब इनके दाखिले निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, जिले में स्कूल स्तर पर पहले भी कई बार छात्रों के दाखिले को लेकर सवाल उठ चुके हैं। स्कूलों की जांच...