हापुड़, जनवरी 19 -- आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में मुफ्त एडमिशन का शेड्यूल जारी हो गया है। 2 फरवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक के आदेश के बाद बीएसए ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले के प्राईवेट स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत प्रवेश होते हैं। अब मुफ्त एडमिशन का शेड्यूल जारी हो गया है। प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेंगे। इसके बाद 18 फरवरी को लॉटरी निकलेगी। 20 फरवरी विद्यालय आवंटन होगा। द्वितीय चरण में 21 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन होंगे। 9 मार्च को लॉटरी निकलेगी। 11 मार्च को विद्यालय आवंटन होगा। तृतीय चरण के आवेदन 12 मार्च से 25 मार्च तक होंगे। 27 मार्च को लाटरी निकलेगी। 29 मार्च को विद्यालयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.