कटिहार, मार्च 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने नामांकन की समय सीमा बढ़ाकर 20 मार्च 2026 कर दी है। इससे पहले चयनित छात्रों का नामांकन 10 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 23 फरवरी को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों का पहला रैंडमाइजेशन किया गया था।664 बच्चों का प्रथम रैंडमाइजेशन में हुआ चयनइस प्रक्रिया में कटिहार जिले में कुल 664 बच्चों का चयन हुआ था, लेकिन निर्धारित तिथि तक लगभग 80 फीसदी बच्चों का ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.