रांची, जुलाई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित, शेष रिक्त सीटों पर सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी। प्रक्रिया दो अगस्त तक चलेगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रथम चरण में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों में कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इन्हीं रिक्त सीटों पर दूसरे चरण के माध्यम से नामांकन कराया जाएगा।

दूसरे चरण का विवरण विभाग ने स्पष्ट किया है कि दूसरे चरण में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था और जांच के बाद जिनका आवेदन पात्र पाया गया है। नए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जा...