आरटीई के तहत दाखिले न देने पर स्कूलों को फटकार
गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- गाजियाबाद, वंदना। विकास भवन के दुर्गावती सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने आरटीई के दाखिले न देने वाले स्कूलों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में 17 डिफॉल्टर स्कूलों को बुलाया गया। इस दौरान सीडीओ ने स्कूलों को दाखिले न करने पर फटकार लगाई और तीन दिन में आरटीई के तहत चयनित सभी बच्चों के दाखिले करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने एक-एक स्कूल में हुए दाखिलों की समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले डीपीएस मेरठ रोड और डीपीएस सिद्धार्थ विहार को दाखिले न लेने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सभी स्कूलों की दोबारा बैठक होगी और जो स्कूल दाखिला नहीं देंगे उनकी मान्यता खत्म की जाएगी। डीएम ने दाखिला न लेने वाले स्कूलों को सील करने और विभाग द्वारा उनकी मान्यता खत्म करने की संस्तुति करने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.