सासाराम, अप्रैल 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा का अधिकार के तहत तीसरे चरण में अलाभकारी समूह व कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 15 अप्रैल से नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसे लेकर प्राथमिक शिक्षा के निदेशक विक्रम विरकर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा को पत्र लिखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...