मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर ने इसकी अधिसूचना जारी की है। छात्रों का पंजीकरण 15 से 30 अप्रैल तक होगा। सत्यापन 17 अप्रैल से 2 मई तक किया जायेगा। सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन 5 मई को किया जायेगा। चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश 6 से 21 मई तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...