बोकारो, मार्च 11 -- जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों का नामांकन जिले के निजी विद्यालय में किया जाएगा। जिला में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अभिवंचित वर्ग के बच्चों का मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। विभागीय स्तर पर जिले के 51 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को 1434 सीट पर अभिवंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए 4 अप्रैल तक अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। जबकि नामांकन के लिए अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन विद्यालय से एक किलोमीटर, तीन किलोमीटर व छह किलोमीटर को निधारित परिधि के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में ही कर सकते हैं। इस संबंघ में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया जिले के कुल 51...