सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत दुर्बल वर्ग के चयनित बच्चों का गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराने को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में निजी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने विभिन्न विकास खंडों में आरटीई के तहत चयनित बच्चों के प्रवेश की समीक्षा की। चतरा ब्लॉक में 92 चयनित बच्चों में से 79 का प्रवेश होने और 13 बच्चों के प्रवेश लंबित रहने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने स्वयं अभिभावकों से फोन पर बात कर कारण जाना। यह भी पढ़ें- आरटीई नामांकन के लिए लॉटरी में 641 बच्चों का चयन अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा अधिक ...