पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग और जिले के निजी विद्यालयों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। शिक्षा व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी। शिक्षा व्यवस्था एवं पठन-पाठन को गुणवत्ता पूर्ण संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पुनः नामांकन शुल्क (री-एडमिशन फी) अभिभावकों से नहीं लेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कोई भी निजी विद्यालय छात्रों से प्रतिवर्ष पुनः प्रवेश शुल्क नहीं लेंगे। इसके अलावा शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत आने वाले बच्चों के नामांकन में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं किया जाएगा। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी विलम्ब के नामांकन को तुरंत पूरा करें। साथ ही सभी नि...