शामली, फरवरी 17 -- जिले में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) योजना के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी को समाप्त होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में कर्मचारी रातभर जागकर आवेदनों के सत्यापन में जुटे रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि किसी भी पात्र बच्चे का आवेदन लंबित न रहे। जिसके चलते बडी लगन और महनत से बच्चों के आवेदनों के रात भर जाग कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई क्योंकि 18 फरवरी को बच्चों के प्रवेश के लिए लॉटरी खुलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 18 फरवरी को लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और चयनित बच्चों की सूची विभागीय पोर्टल पर भी प्रदर्शित की जाएगी। जिन बच्चों का चयन होगा, उन्हें निर्धारित निजी विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.