मऊ, अप्रैल 3 -- मऊ, संवाददाता। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की लॉटरी बीते 27 मार्च को निकली। इसमें 460 बच्चों को निजी स्कूल आवंटित किए गए। तीन चरणों में कराई गई लॉटरी प्रक्रिया के बाद भी 78.78 फीसदी यानी 5515 सीटें खाली रह गई है। 1485 यानी 21.21 फीसदी सीटें भर पाई है। अब इन बच्चों का निजी विद्यालयों में मुफ्त प्रवेश कराया जाएगा। ये कक्षा आठ तक नि:शुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। जल्दी ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आलोक सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत शिक्षा सत्र 2026-27 में तय सीटों पर प्रवेश के लिए तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी की जानी थी। तीसरे चरण की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय की देखरेख में बीते 27 मार्च को ऑनलाइन लॉटर...