मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में दाखिले की सुविधा को और व्यापक किया गया है। जनपद मुरादाबाद में इस बार आरटीई के अंतर्गत 700 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई गई हैं, जिससे अधिक संख्या में बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। बीते शैक्षिक सत्र में जिले के 1110 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश उपलब्ध थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़ाकर 1180 कर दी गई है। इसी तरह सीटों की संख्या भी 12 हजार से बढ़कर 12,700 हो गई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार के अनुसार, आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया संभावित रूप से जनवरी माह से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.