मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में 16 हजार से अधिक बच्चे अब भी नामांकन का इंतजार कर रहे हैं। आरटीई नामांकन में सूबे में दर्जनों स्कूलों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कक्षा एक में 25 फीसदी सीटों पर नामांकन को लेकर 70,144 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया था। सूबे में 70 हजार में 53,479 बच्चों का ही नामांकन हो पाया है। विभाग ने 10 अप्रैल तक तिथि बढ़ा दी है। पहले 20 मार्च तक का ही समय मिला था। जिले में अब तक 784 बच्चों का नामांकन आरटीई के तहत नहीं हो पाया है। कुल 2379 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया था। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुजीत कुमार दास ने कहा कि जिन स्कूलों ने नामांकन नहीं लिया है, उनकी प्रस्वीकृति रद्द करने का आदेश विभाग की ओर से मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.