मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के 15,720 में 13,058 निजी स्कूलों ने सीटों का ब्योरा अपलोड कर दिया है। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नामांकन को लेकर कक्षा एक की सीटों का ब्योरा अपलोड करना था। इन्हीं स्कूलों में कक्षा एक में 25 फीसदी सीटों पर आरटीई के तहत नामांकन होगा। मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों के ज्ञानदीप पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी स्कूलों ने सीट अपलोड कर दिया है। ऐसे में इसबार आर्थिक रूप से वंचित बच्चों की अधिक संख्या में नामांकन की संभावना है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने पहले चरण के स्कूल आवंटन की तिथि निर्धारित करते हुए सभी जिलों के डीईओ को निर्देश जारी किया। 23 फरवरी को स्कूल आवंटन के लिए पहला रैंडमाइजेशन होगा। डीईओ यह स्कूल आवंटन करेंगे। इस मौके पर जनप्रतिपिधि, स्कूल संगठन को भी बुलाने का निर्देश दिया गया है। जिल...