गया, फरवरी 24 -- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय में रेंडमाइजेशन हुआ। मुख्यालय से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेंडमाइजेशन हुआ। इसमें 4544 बच्चों का चयन हुआ। 9050 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। चयनित बच्चों का स्कूल आवंटन होगा। रेंडमाइजेशन चयनित बच्चों को आवंटित विद्यालय में विभागीय प्रक्रिया के बाद नामांकन कराना होगा। खाली रह गए सीटों के लिए अगले दिनों में दूसरी बार रेंडमाइजेशन के बाद स्कूल आवंटित होंगे। रेंडमाइजेशन के वक्त शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक संघ के प्रतिनिधि, अभिभावक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस बार आरटीई के तहत नामांकन के लिए विभाग के ज्ञानदीप पोर्टल पर 9050 रजिस्ट्रेशन (स्वीकृत) कराए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुआ रेंडमाइजेशन जिला शिक...