फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 25 -- फर्रुखाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ब्लॉकवार लक्ष्य तय किया जाएगा। इसके साथ ही अभिभावकों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी खोले जाएंगे। इनमें आने वाले अभिभावकों के आवेदन करवाए जाएंगे। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा एक तक 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब अभिभावकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। दो फरवरी से आरटीई में आवेदन शुरू हो जाएंगे। इस बार आरटीई में प्रवेश के लिए सख्ती बरती गई है। साथ ही योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके, इसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। शासन ने सभी जिलों के डीएम को आरटीई के तहत सभी जिलों में ब्लॉकवार लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। लक्ष्य तय होने पर संबंधित ब्लॉक के अधिकारी प्रचार-प्रसार कर गरीब अभिभावकों के बच्...